Bihar News: '99 फीसदी घरों तक पहुंचा नल का जल, 98 फीसदी शिकायतों का हो रहा समाधान'

योजना के निर्मित एवं संचालन से जुड़ी 31 हजार 585 शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिसमें 31 हजार 292 का निवारण कर लिया गया है। वही पंचायती राज विभाग से हस्तांतरित योजनाओं के तहत प्राप्त 38 हजार 758 शिकायतों में 38 हजार 487 का निवारण किया जा चुका है।

सीजीआरजी प्रणाली के जरिए विभाग को जलापूर्ति से जुड़ी 70 हजार 343 शिकायतें आई इनमें 69 हजार 774 शिकायतें का समाधान विभाग ने कर लिया, निर्मित एवं संचालन से जुड़ी 31 हजार 585 शिकायतें मिली, जिसमें 31 हजार 292 का हुआ निवारण, टॉल-फ्री नंबर 1800-123-1121/1800-345-1121/155367 पर कोई व्यक्ति शिकायत कर सकते हैं।

tap water

प्रतीकात्मक फोटो

बिहार के राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 99.20 प्रतिशत घरों को हर घर नल का जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल मयस्सर कराया जा रहा है। इस योजना का क्रियान्वयन सुचारू तरीके से करने के लिए पीएचईडी (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग) ने शिकायतों का निपटारा कम से कम समय में कराने की व्यवस्था स्थापित की है। विभिन्न जिलों से सीजीआरसी प्रणाली के जरिए विभाग को जलापूर्ति से जुड़ी 70 हजार 343 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 69 हजार 774 शिकायतों का विभाग ने समाधान कर जलापूर्त्ति शुरू कर दी है।

End of Feed