पटना

पटना में जारी अपराधियों का तांडव, एग्जाम सेंटर के मालिक पर बरसाईं गोलियां, 18 घंटे में तीन लोगों पर हुआ हमला

Patna Firing: पटना में एक एग्जाम सेंटर चलाने वाले सुदेश कुमार नाम के शख़्स को अपराधियों ने बीती रात गोली मार दी। वे एग्जाम सेंटर से गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान घर के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उनका चल रहा है।

Patna Crime News: पटना मे अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात को अपराधियों ने सुदेश कुमार नाम के शख्स को गोली मार दी। वह पटना में एक एग्जाम सेंटर चलाता है। सोमवार रात को घर लौटते समय अपराधियों ने उसकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना में पिछले 18 घंटे में अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मारी है। जिनमें से दो की मौत हो चुकी है।

पटना एसडीपीओ दिनेश पांडे ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े दस बजे राजीव नगर थाना को सूचना मिली कि नंदनपुरी कॉलोनी में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। जिसके बाद तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुदेश कुमार नाम के व्यक्ति पर अपराधियों ने हमला किया है।

घर के पास अपराधियों ने बरसाईं गोलियां

सुदेश कुमार गोपालगंज के रहने वाले हैं और नंदनपुरी कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे। वे पटना में बाईपास में एक बड़ा एग्जाम सेंटर भी चलाते है। वे बीती रात को गाड़ी से एग्जाम सेंटर से घर लौट रहे थे। तभी रात लगभग 9:50 बजे राजीव नगर में अपने अपार्टमेंट के पास पहुंचे पर तो बाइक सवार दो अपराधियों ने गाड़ी पर गोली चला दी। जिससे सुदेश को भी गोली लग गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश करर रही है। इसके लिए इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने एपएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस का कहना है कि इस घटना का कारण पता किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article