कैसा ये इश्‍क है : गर्लफ्रेंड के लिए IIT इंजीनियर ने छोड़ी नौकरी, दुबई से आकर गलत काम करते पकड़ा गया

Bihar News : आईआईटी-मद्रास से पास हो चुके केमिकल इंजीनियरिंग स्नातक ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नौकरी छोड़ दी और जुर्म का रास्‍ता अपना लिया, कहानी थोड़ी फिल्‍मी है लेकिन सत्‍य घटना पर आधारित है।

Bihar News : एक कहावत है, प्‍यार अंधा होता है; इस कहावत को चरितार्थ करते हुए एक घटना सामने आई है बिहार से। जहां आईआईटी-मद्रास से पास हो चुके केमिकल इंजीनियरिंग स्नातक ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नौकरी छोड़ दी। नौकरी भी ऐसी जिसे पाने के लिए छात्र एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। दरअसल, युवक दुबई में रहकर एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करता था और गर्लफ्रेंड के खातिर जॉब छोड़कर वापस लौट आया और जुर्म का रास्‍ता अपना लिया, कहानी थोड़ी फिल्‍मी है लेकिन सत्‍य घटना पर आधारित है।

Bihar News, IIT Engineer left job, Bihar IIT Engineer love story,

दुबई से आया इंजीनियर बिहार में गिरफ्तार। (सांकेतिक चित्र)

यह है पूरा मामला

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले का निवासी हेमंत कुमार रघु आईआईटी-मद्रास का छात्र रह चुका है। इसके बाद अब वह दुबई में रहकर मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब करता था। वह नाइट क्लब में डांसर उसकी गर्लफ्रेंड के साथ बिहार के मुजफ्फरपुर लौटना चाहता था, जिसके लिए उसने भारत आकर अपराध का दुनिया में कदम रखा। रघु से पूछताछ के दौरान पता चला कि वो दुबई में इंजीनियर था और शानदार तरीके से जीवनयापन कर रहा था, लेकिन अचानक वो जॉब छोड़ कर वह चोरी भारत के बिहार चला आया।

End of Feed