Patna Murder: बिहार में अपराधियों को कोई डर नहीं। ये बेखौफ अपराध की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आए दिन बिहार में घर घुसकर लोगों को गोली मार दी जाती है। एक बार फिर पटना से एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां दिन दहाड़े बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की है और घर के पास अपराधियों ने ठेकेदार को गोलियों से भून डाला। पटना में एक बार फिर हत्या से हड़कंप मच गया है।
पटना में दिनदहाड़े गोली मारकर ठेकेदार की हत्या
तड़के सुबह गोली मारकर हत्या
जानकारी के अनुसार मामला पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के रानी घाट इलाके का है। शुक्रवार को तड़के सुबह दो अपराधियों ने एक घर के मेन रोड पर ताबड़तोड़ गाोलीबाजी की। घटना के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।हत्या क्यों की गई इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
सीसीटीवी रिकॉर्ड अपराधी का चेहरा
इस हादसे का शिकार हुए मृतक व्यक्ति की पहचान शंकर वर्मा के रूप में की गई है, जो पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के रानी घाट इलाके का रहने वाला था। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने जब वीडियो को खंगाला तो इससे साफ-साफ अपराधियों को देखा गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ठेकेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
