बिहार में भी छाया अंधेरा; इन जिलों में ब्लैकआउट; युद्ध की तैयारियां! अगर सायरन बजे तो...

बिहार के छह जिलों में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान पटना, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, अररिया और किशनगंज में 10 मिनट के लिए बिजली आपूर्ति रोक दी गई। सभी छह जिलों में नागरिकों को सचेत करने के लिए ब्लैकआउट से पहले चेतावनी सायरन भी बजाए गए।

Bihar Mock Drill: राष्ट्रव्यापी तैयारियों से संबंधित कवायद के तहत केंद्र सरकार के निर्देश के बाद बिहार के छह जिलों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान पटना, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, अररिया और किशनगंज में 10 मिनट के लिए बिजली आपूर्ति रोक दी गई। सभी छह जिलों में नागरिकों को सचेत करने के लिए ब्लैकआउट से पहले चेतावनी सायरन भी बजाए गए। ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के तहत मॉक ड्रिल की गई, जिसमें लोगों को हवाई हमलों, अग्नि आपात स्थितियों और खोज एवं बचाव कार्यों जैसे कई प्रतिकूल स्थितियों के दौरान कार्रवाई किए जाने के बारे में जागरूक किया गया।

Bihar mock drill

पटना में ब्लैकआउट

सायरन बजते ही लोग चौकन्ना

पटना के डाकबंगला चौराहे पर जैसे ही शाम 6.58 बजे सायरन बजा तो लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाना शुरू कर दिया। पटना जिला प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘पटना में बुधवार को सफलतापूर्वक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। लोगों ने अभ्यास में अपना पूरा समर्थन दिया। पटना में जिला प्रशासन और अन्य संबंधित प्राधिकारियों के सभी वरिष्ठ अधिकारी इस अभ्यास पर नजर रख रहे थे और इसमें शामिल भी थे।

End of Feed
Latest News

ARG vs ENG, 2nd Semi-Final, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 85वें मिनट में धमाकेदार वापसी करके अर्जेंटीना ने की फाइनल में एंट्री, स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

फ्रांसिस्को डी मिरांडा से मारिया मचाडो तक: आखिर क्यों 250 साल से लैटिन अमेरिका के मामलों में दखल देता रहा है अमेरिका?

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

FIH हॉकी विश्व कप 2026: तैयारियों अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीमें कस रही हैं कमर,एक महीने से भी कम बचा है वक्त

मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!