दिल्ली

दिल्ली से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का समय बढ़ाया गया, अब जुलाई तक जारी रहेगी विशेष ट्रेनों की सेवा

बच्चों की गर्मी की छुट्टियों में घर जाने वालों की भीड़ के कारण ट्रेनों में जगह मिलना मुश्किल हो जाता है। अगर आप बिहार जाने वाले हैं तो आपको चिंता की बात नहीं, क्योंकि भारतीय रेलवे ने मई तक चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का समय बढ़ाकर इन्हें जुलाई तक चलाने का फैसला किया है।

Image

बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन का समय बढ़ा

Photo : Twitter

गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेनों की डिमांड बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रेलवे हर साल कुछ स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था करती है। दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से बिहार के बीच समर स्पेशल ट्रेनों की संख्या इस साल भी बढ़ाई जा रही है। क्योंकि इस दौरान दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और बिहार के बीच निर्धारित समर स्पेशल ट्रेनों की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेनें मई तक नहीं बल्कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद में जुलाई तक चलेंगी।

रेलवे की तरफ से जानकारी दी गई है कि स्पेशल ट्रेन नंबर 04018 को पहले इस साल 29 मई तक चलनी थी, अब यह ट्रेन 5 जून से 10 जुलाई के बीच हर गुरुवार को चलेगी। इसी तरह स्पेशल ट्रेन नंबर 04017 अब 30 मई के बाद भी चलेगी। यानी यह ट्रेन अब 6 जून और 11 जुलाई के बीच हर शुक्रवार को चलेगी।

इसके अलावा स्पेशल ट्रेन नंबर 04030 पहले 17 मई तक ही चलनी थी, अब यह ट्रेन 20 मई से हर मंगलवार और शनिवार को 8 जुलाई तक चलती रहेगी। गाड़ी संख्या 04029 भी पहले 18 मई तक ही चलने वाली थी। अब यह ट्रेन 21 मई से 9 जुलाई तक हर बुधवार और रविवार को भी चलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article