Bihar Metro: बिहारवासी मौज से करेंगे AC ट्रेन में सफर, पटना समेत 5 शहरों में चलने वाली है मेट्रो!

Bihar Metro: बिहार में पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और गया में भी मेट्रो ट्रेनों के संचालन के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। दिसंबर माह में सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद परियोजना के एलाइनमेंट, रूट और स्टेशनों के नाम पर चर्चा होगी। फिलहाल, पटना मेट्रो (Patna Metro) के पहले फेज का कार्य अंतिम चरण में है। आइये जानते हैं पटना में कब तक मेट्रो दौड़ती नजर आएगी?

Bihar Metro: बिहार मेट्रो शहरों की फेहरिस्त में शामिल होने की दिशा में कदम रख चुका है। राजधानी पटना में मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन अब मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और गया में भी मेट्रो दौड़ाने के लिए संभावनाएं तलाशने की प्रक्रिया चल रही है। हाल ही में इन शहरों में कॉरिडोर रूट का सर्वे किया गया है, जिसकी रिपोर्ट दिसंबर माह तक आने की संभावना है। सर्वे का काम संभाल रही एजेंसी राइट्स लिमिटेड ने नगर विकास एवं आवास विभाग से सर्वे रिपोर्ट के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मांगा है, जिसे सहमति मिल चुकी है। चूंकि जुलाई माह में ही सर्वे का काम शुरू किया गया था, लेकिन रिपोर्ट तय समय से नहीं मिल पाई। रिपोर्ट मिलने पर परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। अगर, इन मुख्य शहरों में मेट्रो परियोजना उतरती है तो शहरी क्षेत्र के लोगों को सफर में आसानी होगी। साथ ही सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक का भार कम होगा। आइये जानते हैं पटना मेट्रो का कार्य अभी कहां तक पहुंचा है और कब तक यह सेवा शुरू होने वाली है?

Patna Metro Route Map.

बिहार मेट्रो

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और गया मेट्रो के सर्वे का काम अंतिम चरण में है। लेकिन, फाइनल रिपोर्ट बनाए जाने से पूर्व डीएम की अध्यक्षता में स्टॉक होल्डर की बैठक होनी है। इस बैठक में डीएम के साथ क्षेत्रीय विधायक, विधान पार्षद, मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद की राय ली जाएगी। बैठक में सभावित रूट, स्टेशन के नामों समेत अन्य चर्चाएं होंगी। ताकि भविष्य में एलाइनमेंट में किसी तरह का व्यवधान न आए।

End of Feed