गजब है बिहार! शराब पर 'पाबंदी, मगर वैशाली में थाने से ही हो रही शराब की तस्करी-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 17, 2023, 04:37 PM IST

शराबबंदी वाले बिहार प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है,यहां वैशाली के एक थाने में हो रही शराब तस्करी पर पटना मध-निषेध टीमटीम ने मारा छापा तो आंखे खुली रह गईं।

बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी है, इसके बावजूद भी शराब तस्कर शराब की तस्करी लगातार कर रहे हैं वहीं वैशाली जिले से शराब तस्करी का ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि बिहार तो गजब ही है, दरअसल यहां रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं और वैशाली के एक थाने में खुद थानेदार और सिपाही ही शराब बेच रहे थे।

यही नहीं शराब की बिक्री थाने के अंदर ही हो रही थी ये तो सीधे-सीधे व्यवस्था का खुलेआम माखौल उड़ाना हो गया, इस मामले का खुलासा होने के बाद बिहार पुलिस को लेकर लोग खूब बातें बना रहे हैं।

End of Feed