Bihar Weather: बिहार में मानसून का दौर बरकरार; तूफानी हवाओं के साथ आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 June पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर और पूर्वी बिहार में तेज बरसात के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 June 2025: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और मौसम विभाग ने 23 जून 2025 को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 22 जून को बिहार के उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में व्यापक बारिश हुई, जबकि दक्षिण और मध्य बिहार के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आईं।

Bihar Today's Weather Update

बिहार में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण उत्तर प्रदेश में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिससे अगले 48 घंटों में मानसून हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है। तापमान की बात करें तो अधिकतम 32°C से 38°C और न्यूनतम 24°C से 28°C के बीच रहने का अनुमान है, और आगामी तीन दिनों में इसमें खास बदलाव नहीं होगा। आज बिहार के उत्तर और पूर्वी इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक के साथ 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है।

End of Feed