अभी तक आपने कुछ देशों के ऐसे कानूनों के बारे में सुना होगा, जहां हाथ के बदले हाथ, जान के बदले और जमीन के बदले जमीन का कानून है। हालांकि अपने भारत में ऐसा कुछ नहीं है, फिर भी बिहार के खगड़िया जिले में जो हुआ है, वो इसी श्रेणी का कानून दिख रहा है। एक पति ने अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए उसके प्रेमी की बीवी से ही शादी कर ली है।
खगड़िया में पत्नी के भागने के बाद आशिक की बीवी से शख्स ने की शादी
दिलचस्प है कहानी
NBT के अनुसार खगड़िया जिले के रहने वाले नीरज की शादी जब रूबी से हुई तो सबकुछ ठीक ही था। शादी के बाद दोनों के बीच संबंध भी काफी अच्छे थे। दोनों के चार बच्चे भी हुए। लेकिन इसी बीच नीरज की बीवी का दिल अपने गांव के मुकेश पर आ गया। मुकेश भी रूबी से प्यार करने लगा। दोनों छुप छुप के मिलने लगे। प्यार की बातें होने लगीं।
खेल में आया ट्विस्ट
नीरज को पत्नी के अफेयर के बारे में पता नहीं था। उसकी जिंदगी में सबकुछ ठीक ही चल रहा था कि अचानक से एक दिन उसकी पत्नी, मुकेश के साथ फरार हो गई। पति को जैसे ही पता चला उसने अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई, पंचायत बुलाई गई, लेकिन दोनों टस से मस नहीं हुए। प्यार में डूबे एक गांव से दूसरे गांव भागते रहे। नीरज अब पूरी तरह से टूट चुका था।
ले लिया बदला
नीरज जिस गम में डूबा था, उसी गम में एक और लड़की उसके ससुराल में डूबी थी, मुकेश की पत्नी। मुकेश के भी दो बच्चे थे। नीरज ने इसके बाद मुकेश की पत्नी रूबी से मुलाकात थी। संयोग से दोनों की पत्नियों के नाम भी एक ही थे। नीरज ने रूबी से बात की और फिर बातों का सिलसिला चल पड़ा। इन दोनों के बीच बी इश्क पनपा और दोनों ने शादी रचा ली।
