पटना

Patna Gandhi Maidan To Hajipur Auto: गांधी मैदान से गंगा पथ होकर हाजीपुर के लिए चलेंगे ऑटो, इस दिन से होगी शुरुआत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 01:24 PM IST

Patna News: पटना से हाजीपुर का सफर बेहद आसान होने वाला है। अब शहर से हाजीपुर के लिए एक रूट से ऑटो का परिचालन होगा। यह जेपी गंगा पथ वाला रूट है। गांधी मैदान से जेपी गंगा पथ होकर हाजीपुर तक ऑटो चलेंगे। एक महीने बाद इस रूट पर ऑटो चलने लगेंगे। इससे लोगों को मरीन ड्राइव आने-जाने में भी बेहद सुविधा हो जाएगी।

Image

जेपी गंगा पथ से होकर हाजीपुर जाएंगे ऑटो (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गंगा पथ होकर दीघा, सोनपुर होते हुए हाजीपुर स्टेशन तक जाएंगे ऑटो
  • अप्रैल से इस रूट पर ऑटो का किया जाएगा परिचालन
  • लोगों को मरीन ड्राइव आने-जाने में भी होगी सुविधा

Hajipur Auto Via Jp Ganga Path: शहर के गांधी मैदान से जेपी गंगा पथ होकर हाजीपुर स्टेशन तक ऑटो चलेंगे। अप्रैल से इस रूट पर ऑटो परिचालित होंगे। गांधी मैदान से ऑटो रवाना होकर जेपी गंगा पथ, दीघा और सोनपुर होते हुए हाजीपुर स्टेशन तक जाएंगे। पटना और गंगा पार रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त दीघा, गांधी मैदान, राजापुर पुल, बोरिंग रोड, पाटलिपुत्र कॉलोनी समेत अशोक राजपथ से सटे बसी कॉलोनी, मोहल्लों में रहने वाले लोगों को सोनपुर और हाजीपुर आने-जाने के लिए स्टेशन गोलंबर जाकर ऑटो लेने से निजात मिल जाएगी।

इन लोगों को गांधी मैदान या दीघा से ही ऑटो मिल जाएगा। इसके अलावा लोगों को मरीन ड्राइव पर आने-जाने के लिए हर समय ऑटो मिल जाएगा। प्रीपेड और शेयरिंग भाड़े पर ऑटो चलेंगे। इसको लेकर विभागीय स्तर पर ऑटो चालकों से बात चल रही है। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद एक अप्रैल से यह सेवा बहाल हो जाएगी। अभी दीघा हॉल्ट के पास से सोनपुर एवं हाजीपुर के लिए ऑटो मिलते हैं।

इस रूट पर चलेंगे 200 ऑटो

इस बारे में ऑटो रिक्शा चालक संघ का कहना है कि गांधी मैदान से गंगा पथ होकर सोनपुर एवं हाजीपुर के लिए 200 ऑटो चलेंगे। 50 प्रीपेड ऑटो चलाए जाएंगे। फिलहाल पटना जंक्शन से गांधी सेतु होकर हाजीपुर जाने वाले ऑटो चालक प्रति यात्री 50 रुपए भाड़ा लेते हैं। रिजर्व ऑटो का भाड़ा 350 रुपए है। वहीं, बाइपास रोड पर जाम लगने पर कई बार यात्री घंटों जाम में ही फंसे रहते हैं। इस वजह से गांधी मैदान से गंगा पथ होकर जेपी सेतु से सोनपुर एवं हाजीपुर के लिए ऑटो चलाने का निर्णय लिया गया है। इस रूट पर प्रति यात्री 70 रुपए और रिजर्व ऑटो का 500 रुपए भाड़ा होगा।

यह होगा ऑटो भाड़ा

गांधी मैदान से शेयर ऑटो दीघा का 20 रुपए भाड़ा लेगा। प्रीपेड का भाड़ा 200 रुपए होगा। सोनपुर तक शेयर ऑटो का 50 रुपए और प्रीपेड का 350 रुपए भाड़ा होगा। हाजीपुर स्टेशन तक का शेयर ऑटो का भाड़ा 70 रुपए और प्रीपेड का 500 रुपए रहेगा। अभी पटना जंक्शन से कुम्हरार शेयर ऑटो का भाड़ा 20 रुपए और प्रीपेड का 200 रुपए है। गांधी सेतु तक के शेयर ऑटो का भाड़ा 25 रुपए और प्रीपेड का 200 रुपए है। हाजीपुर तक शेयर ऑटो का भाड़ा 50 रुपए और प्रीपेड ऑटो का भाड़ा 350 रुपए है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article