पटना

Patna Jp Ganga Path Connectivity: जेपी गंगा पथ अब कृष्णा घाट से भी जुड़ेगा, जानें कब तक होगी कनेक्टिविटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 07:44 PM IST

Patna News: पटनावासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण सड़क बन चुकी जेपी गंगा पथ की कनेक्टविटी बढ़ने वाली है। अगले साल की शुरुआत में इसे एक और कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है। फिलहाल जेपी गंगा पथ की तीन जगहों से कनेक्टिविटी है। दो महीने ही एक और कनेक्टिविटी मिली है।

Image

जेपी गंगा पथ, कृष्णा घाट से जोड़ा जाएगा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अंडरपास एवं एलिवेटेड रोड बनाकर होगी कनेक्टिविटी
  • दोनों ओर से होगा जेपी गंगा पथ से जोड़ने का काम
  • अंडरपास होकर सड़क के दायें फ्लैंक पर जाएंगे वाहन सवार


Jp Ganga Path Krishna Ghat Connectivity: मार्च 2024 तक जेपी गंगा पथ से कृष्णा घाट की कनेक्टिविटी हो जाएगी। इसके लिए अंडरपास एवं एलिवेटेड रोड बनेगा। जेपी गंगा पथ से कृष्णा घाट को जोड़ने के लिए दोनों ओर से काम होगा। सड़क के बाईं ओर के फ्लैंक पर जाने के लिए कृष्णा घाट की ओर से रास्ता होगा। सड़क के दाईं फ्लैंक पर जाने के लिए अंडरपास से होकर जा सकेंगे। पथ निर्माण विभाग के मुताबिक अभी घाट किनारे काम शुरू किया गया है। बरसात से पहले नदी के हिस्से में पाइलिंग का काम पूरा किया जाना है, जिससे गंगा में पानी बढ़ने से यह काम प्रभावित नहीं हो।

एलिवेटेड रोड 400 मीटर लंबा होगा। इससे जेपी गंगा पथ और कृष्णा घाट को जोड़ा जाएगा। कृष्णा घाट का काम पूरा होने पर लोग जेपी गंगा पथ से सीधे अशोक राजपथ पहुंच पाएंगे। अंडरपास बनने से लोग सड़क के बाईं और दाईं फ्लैंक में आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इधर, जून तक गाय घाट से कनेक्शन देने का काम पूरा होगा। इससे लोगों को दीघा से गाय घाट तक जाने में सहूलियत होगी।

सर्विस रोड बनाकर अशोक राजपथ से जोड़ा जाएगा

कृष्णा घाट से अशोक राजपथ को जोड़ने के लिए 525 मीटर लंबा सर्विस रोड भी बनाया जाएगा। इसके लिए पटना विश्वविद्यालय द्वारा 2100 वर्गमीटर जमीन दी गई है। इस जमीन की एवज में बिहार राज्य पथ विकास निगम ने विश्वविद्यालय को पैसे दिए हैं।

इन तीन जगहों पर है कनेक्टिविटी

जेपी गंगा पथ की अभी तीन जगहों से कनेक्टिविटी है। दीघा नहर, एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट और एलसीटी घाट से कनेक्टिविटी है। दीघा नहर और एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के पास से शुरुआत से ही कनेक्टिविटी है। हाल में एलसीटी घाट के पास कनेक्टिविटी शुरू हुई है। इस जगह की कनेक्टिविटी के बाद कुर्जी, पाटलिपुत्रा, बोरिंग रोड समेत आसपास के कई इलाकों को फायदा हुआ है। एलसीटी घाट के पास कनेक्टिविटी के अतिरिक्त राजापुर के सामने टोल प्लाजा बन गया है। कुछ मशीनें लगाई जानी हैं। प्रशासनिक भवन भी इस साल बन जाएगा।

जेपी गंगा पथ पर वसूला जाएगा टोल टैक्स

जेपी गंगा पथ की 16.50 किलोमीटर सड़क पर वाहनों का परिचालन शुरू होने के बाद टोल टैक्स भी वसूला जाएगा। इसके लिए सड़क पर टोल टैक्स संबंधित बैरियर लगा दिए गए हैं। अभी 7.5 किलोमीटर सड़क पर वाहन चल रहा है। 9 किलोमीटर सड़क बनाई जानी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article