बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात, खेल अकादमी का होगा विकास, यहां पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार

बिहार सरकार ने 41 प्रस्तावों पर मुहर लगाते हुए राज्य में खेलकूद एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए राजगीर स्थित खेल अकादमी के लिए 1131 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसके अतिरिक्त पुनौराधाम मंदिर के पास पर्यटकीय विकास के लिए बड़ा बजट दिया है।

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य सरकार विकास की परियोजनाओं को तेजी से बढ़ाने की कवायत कर रही है। इसी बीच मंगलवार को बिहार मंत्रिमंडल ने कुल 41 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में खेलकूद को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। राजगीर स्थित खेल अकादमी के लिए 1131 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इससे राज्य में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाने के सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी गई। पत्रकारों की पेंशन राशि 6,000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है।

Bihar Government

बिहार कैबिनेट (फोटो-@NitishKumar)


पुनौराधाम मंदिर के पास पर्यटन स्थल का होगा विकास

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, इसके अलावा बैठक में सीतामढ़ी जिलान्तर्गत पुनौराधाम मंदिर के पास पर्यटकीय विकास एवं आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 50.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 120.58 करोड़ रुपये की योजना की प्रदत्त प्रशासनिक स्वीकृति को संशोधित करते हुए 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण के निमित राशि 165.57 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

End of Feed