बिहार सरकार का महिलाओं को पिंक टॉयलेट का तोहफा, सेनेटरी पैड की व्यवस्था भी होगी

बिहार सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज्य के कुल 16 निकायों में 100 सीट के पिंक टॉयलेट बनाने का लक्ष्य रखा है। अच्छी बात यह है कि महिलाओं को इन पिंक टॉयलेट में सेनेटरी पैड की सुविधा भी मिलेगी और इस्तेमाल हो चुके सेनेटरी पैड के निस्तारण की सुविधा भी होगी।

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पिंक टॉयलेट का निर्माण शुरू करवाया है। निकायों में पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिनका संचालन और उपयोग महिलाएं करेंगी। सार्वजनिक स्थलों पर यौन उत्पीड़न और हिंसा से सुरक्षा के साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य व गरिमा को बनाए रखने के लिए भी सरकार की यह पहल प्रशंसनीय है।

Pink Toilet bihar

बिहार में महिलाओं के लिए बनेंगे पिंक टॉयलेट (फोटो - बिहार सरकार फेसबुक पेज)

सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और निजी स्वच्छता सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पिंक टॉयलेट उपलब्ध कराने की पहल की है। वित्त वर्ष 2025-26 के बजट भाषण में राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने की घोषणा की थी।

End of Feed