पटना

मुंगेर में बाढ़ का संकट गहराया, तलाब में मिला महिला का शव; गांव में पसरा मातम

Bihar News: बिहार के मुंगेर के एक गांव में महिला का शव मिला है। पुलिस ने उसकी पहचान कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है-

Image

मुंगेर के तालाब में मिला महिला का शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar News: बिहार के मुंगेर के मंझगांय गांव के एक तालाब से एक महिला का शव बरामद किया गया है। उसकी पहचान मंझगांय निवासी केदार सिंह की पत्नी सोनी देवी के रूप में कई गई है। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर सोनी देवी घर से तालाब में स्नान करने को कह कर गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह जब जलस्तर में कुछ कमी आई, तब ग्रामीणों ने महिला का शव जलकुंभी में फंसा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

तालाब में मिला महिला का शव

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुरुवार को बिहार के मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के एक तालाब से महिला का शव बरामद किया। मामले की जांच की जा रही है। महिला मंगलवार से लापता थी। शामपुर थाना के प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मुंगेर जिले में बाढ़ का संकट

महिला की मौत कैसे हुई, इस बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि तालाब में स्नान करने के दौरान डूब कर महिला की मौत हो गई होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। महिला का शव मिलने के बाद गांव में मातम पसरा है। मुंगेर जिले में बाढ़ का संकट अभी गहराया हुआ है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

गंगा नदी पूरी तरह उफान पर है तथा बारिश से नदी-तालाब भरे पड़े हैं। बिहार में डूबने की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी हुई है। दो दिन पहले ही मुंगेर में तीन युवकों की मौत गंगा नदी में डूबने से हो गयी थी। औरंगाबाद में भी बुधवार को आठ बच्चों की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात है कि गंगा का पानी अब धीरे-धीरे घट रहा है लेकिन लोगों को लापरवाही भारी पड़ रही है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article