NCR की खबर: 15 साल के बेटे ने मांगी कार की चाबी, पिता ने किया इनकार तो उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक 15 साल के नाबालिग बेटे ने अपने हेड कांस्टेबल पिता की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। नाबालिग बेटे द्वारा पिता की हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मामला बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के यमुनापुरम कॉलोनी का है। जहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र ने कार की चाबी ना मिलने पर अपने पिता को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आनन- फानन में घायल प्रवीण कुमार को इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


Authored by: Maahi YashodharUpdated Sep 26 2024, 14:24 IST
बेटे पिता की हत्या कीImage Credit : Meta AI01 / 07

बेटे पिता की हत्या की

बुलंदशहर में एक 15 साल के बेटे ने अपने पिता से चाकू मारकर हत्या कर दी। दरअसल, नाबालिग बेटे अपने पिता से बाहर जाने घूमने जाने के लिए कार की चाबी मांगी। लेकिन, नाराज पिता ने जब चाबी देने से मना किया तो बेटे को गुस्सा आ गया। गुस्से में बेटे ने सब्जी काटने वाला चाकू लिया और पिता के सीने में घोंप दिया।

बेटे ने मांगी कार की चाबीImage Credit : Meta AI02 / 07

बेटे ने मांगी कार की चाबी

जब इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय मृतक की पत्नी और ससुर घर में मौजूद थे। मृतक के ससुर विशंभर दयाल ने बताया कि घटना के समय वो घर पर ही थे। प्रवीन का बेटा उससे घूमकर आने के लिए कार की चाबी मांग रहा था। प्रवीन मना कर रहे थे। 2 से 3 दिन पहले भी लड़का कार लेकर कही चला गया था और पूरी रात नहीं लौटा।

 बाप-बेटे में विवादImage Credit : Meta AI03 / 07

बाप-बेटे में विवाद

प्रवीण अपने बेटे को चाभी देने से मना कर रहे थे। फिर कुछ देर बार ही इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में जाकर प्रवीन का बेटा सब्जी काटने वाला चाकू ले आया और प्रवीन के सीने में चाकू से वार कर दिया। चाकू सीधा प्रवीन के दिल में जा लगा और वह गिर पड़ा।

पिता ने नहीं दी चाबीImage Credit : Meta AI04 / 07

पिता ने नहीं दी चाबी

घटना के तुरंत बाद ही परिजन प्रवीन को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन, रास्ते मे उसकी मौत हो गई। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के नाबालिग हत्यारे बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

गुस्से से बौखलाया बेटाImage Credit : Meta AI05 / 07

गुस्से से बौखलाया बेटा

मृतक के ससुर विशंभर दयाल ने बताया गया कि पिता पुत्र का विवाद कर की चाबी मांगने को लेकर हुआ था नाबालिक पुत्र अपने पिता प्रवीण कुमार से गाड़ी की चाबी मांग रहा था और प्रवीण कुमार ने कर की चाबी देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ।

पिता के सीने पर किया वारImage Credit : Meta AI06 / 07

पिता के सीने पर किया वार

नाबालिक बेटे ने प्रवीण कुमार पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, इसके बाद प्रवीण कुमार को उपचार के लिए हायर सेंटर नोएडा ले जाया जा रहा था।

कांस्टेबल की मौतImage Credit : Meta AI07 / 07

कांस्टेबल की मौत

लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या बेटे के खिलाफ पुलिस वैधानिक कार्यवाही में जुटी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!