Bihar: सैन्य अभ्यास के दौरान तोप का गोला रेंज से जा गिरा बाहर, 3 की मौत; 3 घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 12:15 AM IST

बिहार के गया जिले में यह घटना घटी है। यह आश्चर्यजनक है कि फायरिंग रेंज के बाहर तोप का गोला कैसे जा गिरा? आम तौर पर ऐसी घटना जल्दी देखने को नहीं मिलती है। सेना और पुलिस ने इसे लेकर जांच शुरू कर दिया है। घायलों का इलाज जारी है।

बिहार (Bihar) के गया (Gaya) में सेना (Indian Amry) के एक अभ्यास के दौरान तोप का गोला रेंज से बाहर गिरने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

indian army exercise bihar

गया में सैन्य अभ्यास के दौरान तीन की मौत

कहां की है घटना

एक अधिकारी ने बताया कि गया जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत गूलरवेद गांव में सेना द्वारा किए जा रहे अभ्यास के दौरान छोड़े गए तोप के एक गोले की चपेट में आने से तीन ग्रामीणों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

End of Feed