Patna Holi Special Train Schedule: होली बाद लोगों को अपने कार्यस्थल या अन्य गंतव्य तक जाने में असुविधा नहीं होगी। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) अंतर्गत प्रमुख स्टेशनों से गुरुवार से नई दिल्ली, मुंबई, कोटा, यशवंतपुर आदि शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलने लगी हैं। मुजफ्फरपुर स्टेशन से रात 8:10 बजे ट्रेन नंबर 05269 वलसाड स्टेशन के लिए रवाना होगी। रक्सौल स्टेशनसे शाम 7.15 बजे ट्रेन नंबर 07052 सिकंदराबाद के लिए रवाना हुई। दानापुर स्टेशन से रात 8:50 बजे सिकंदराबाद के लिए ट्रेन नंबर 07220 रवाना होगी।
पटना जंक्शन से रात 9 बजे दुर्ग स्टेशन के लिए ट्रेन नंबर 08794 रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार की शाम 7:10 बजे वहां पहुंचेगी। पटना जंक्शन से रात 10:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल के लिए ट्रेन नंबर 03255 रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार की दोपहर 3 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
