विदेशी पर्यटकों की पसंद है सीताकुण्ड मंदिर, मेले के आयोजन से रोजगार के खुलेंगे द्वार; डिप्टी CM ने बताई खासियत

बिहार के उपमुख्यंत्री सम्राट चौधरी मुंगेर जिले में स्थित 'सीताकुंड मेले को राज्य मेला प्राधिकार के अन्तर्गत लिये जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष में यहां लगभग 5000 विदेशी पर्यटक भी सीताकुण्ड मंदिर में पूजा-पाठ एवं भ्रमण करने आते हैं।

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के मुंगेर जिलान्तर्गत 'सीताकुंड मेले' की पौराणिक, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटकीय महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए इस मेले को बिहार राज्य मेला अधिनियम, 2008 की धारा-3(v) के तहत मेला प्राधिकार के प्रबंधन के अन्तर्गत लिये जाने का निर्णय लिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना प्रारूप गठित किया गया है। उन्होंने कहा कि सीताकुंड मेले में मुंगेर तथा आस-पास केभागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, सहरसा, पूर्णियां, लखीसराय, इत्यादि जिलों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। पूरे वर्ष में लगभग 5000 विदेशी पर्यटक भी सीताकुण्ड मंदिर में पूजा-पाठ एवं भ्रमण करने आते हैं।

Munger Sita Kund Temple

सीताकुंड मेला (फोटो-@BiharInfra)

क्या है सीताकुंड मेले का महत्व

चौधरी ने कहा कि मुंगेर सदर अंचल क्षेत्र में अवस्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक "सीताकुंड" मुंगेर जिला मुख्यालय से लगभग 08 किलोमीटर की दूरी पर गंगा नदी तट पर अवस्थित है। ऐसी मान्यता है कि इस स्थल पर माता सीता ने अग्नि परीक्षा दीथी।

End of Feed