Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए वह कुछ ऐसा कह गए, जिसके बाद अब वह विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं।
बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (क्रेडिट- @AshokChoudhaary)
दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत के 90 प्रतिशत मुसलमानों को कन्वर्टेड बता दिया। उन्होंने कहा, भारत के 90 प्रतिशत मुसलमान कन्वर्टेड है, ब्राह्मणवादी व्यवस्था के कारण दलित कन्वर्ट होकर मुस्लिम बन गए, लोग कहीं बाहर से नहीं आए हैं।
