पटना

Patna Kidnapping Case:पटना के तुषार की हत्या करने वाला पूर्व टीचर, लाश को पेट्रोल डालकर जला डाला

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 19, 2023, 10:20 PM IST

Patna Kidnapping Case: पटना के तुषार किडनैपिंग केस में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि उसकी हत्या के बाद पेट्रोल से आग लगाई गई और कर्ज चुकाने को लेकर अपहरण किया और फिरौती मांगी गई थी और उसकी हत्या कर दी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

patna tushar murder: पटना के बिहटा मे 16 मार्च को तुषार नाम के बच्चे के अपहरण (Tushar Kidnapping Case) कर उसकी हत्या कर दी गई, तुषार का शव ESI हॉस्पिटल के पीछे शव मिला था, इस मामले में मुख्य अपराधी गिरफ्तार कर लिया गया है, बताते हैं तुषार के अपहरण के एक घंटे के बाद ही उसकी हत्या कर दी गई थी।

मुख्य अपराधी मुकेश कुमार ने एक स्कूल खोला था और वो कर्ज में डूबा था, उसने तुषार का अपहरण किया था क्योंकि तुषार को यह पहले से जानता था व्हाट्सएप से उसने तुषार को बुलाया और अपहरण के एक घंटा बाद ही उसकी हत्या कर दी गई और शव को पेट्रोल से जला दिया पूरे मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को हाथ लगा है जिसमें शव को जलाया जा रहा है।

तुषार का अपहरण किया गया

शव मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में जांच की कि शव तुषार का ही है, तुषार अपने पिता का इकलौता बेटा था इसलिए तुषार का अपहरण किया गया और फिरौती मांगी गई और उसकी हत्या कर दी गई एसएसपी ने बताया कि यह प्लान पहले से बना चुका था कि अपहरण के तुरंत बाद हत्या कर देना है और फिरौती ले लेना है।

व्हाट्सएप कॉल पर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई

गुरुवार की शाम राजकिशोर का बेटा तुषार घर से निकला था इस दौरान उसका अपहरण कर लिया गया था उसी के फोन से व्हाट्सएप कॉल पर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी, बाद में तुषार की हत्या कर दी गई, इस घटना से लोगों में बेहद आक्रोश है।

हत्या को लेकर के सारे इंतजाम पहले कर लिए थे

इसने हत्या को लेकर के सारे इंतजाम पहले कर लिए थे अभी तक की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि मुकेश के अलावा और कोई व्यक्ति पूरे अपहरण के बाद हत्या में शामिल नहीं है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article