बिहार विधानसभा: काले लिबास में विपक्षी सदस्यों को देख बिफरे नीतीश कुमार , बोले- 'खाय-खाय नारा आपके लिए बेहतर रहता'

बिहार विधानसभा में राज्य विधानमंडल के दोनों सदस्यों में विपक्षी दलों के सदस्यों के काले कपड़े पहन कर आने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को उनकी आलोचना की।

पटना: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में राज्य विधानमंडल के दोनों सदस्यों में विपक्षी दलों के सदस्यों के काले कपड़े पहन कर आने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को उनकी आलोचना की।कुमार (75) ने राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन यह नाराजगी जताई। सत्र के दौरान, विपक्षी दलों के सदस्यों ने राज्य में जारी एसआईआर की कवायद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

nitish kumar

सदन में बोलते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (प्रतीकात्मक फोटो -PTI)

विपक्ष ने आरोप लगाया कि इस कवायद का उद्देश्य आगामी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को जीत दिलाने में मदद करना है।बिहार विधान परिषद में विधान पार्षदों (एमएलसी) ने एसआईआर के साथ-साथ राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मुख्यमंत्री कुमार विधान परिषद के सदस्य हैं।राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में विपक्ष की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कार्यवाही शुरू होने से पहले संवाददाताओं से कहा कि कल विधानसभा के अंदर तेजस्वी यादव पर हमला हुआ। राज्य के सभी विधायकों को अब अपनी जान जाने का डर सता रहा है।

End of Feed