विवादित बोल पर नीतीश कुमार ने मांगी माफी, कहा- वापस लेता हूं बयान, इसका गलत मतलब निकाला गया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2023, 01:35 PM IST

बिहार विधानसभा सदन में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए विवादित बयान के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। जिसके लिए सीएम को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी पड़ी। नीतीश कुमार ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 'अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं हाथ जोड़ कर माफी मांगता हूं।'

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में दिए गए जनसंख्या नियंत्रण वाले विवादित अपने बयान के लिए माफी मांगी है। नीतीश कुमार ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं हाथ जोड़ कर माफी मांगता हूं। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार जी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। जब से वह बीजेपी से अलग हुए हैं, न सिर्फ राजनीतिक तौर पर बल्कि, मानसिक तौर पर भी परेशान हो गए हैं।

Bihar CM Nitish Kumar

CM नीतीश कुमार

दरअसल, मंगलवार को नीतीश कुमार में सदन में शिक्षा की भूमिका और जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान उनके मुंह से कुछ आपत्तिजनक शब्द निकल गए तो बिहार से लेकर दिल्ली तक हंगामा खड़ा हो गया। नीतीश कुमार ने कहा कि शादी के बाद पुरुष अपनी पत्‍नी को रात्रि के दौरान यौन संबंध स्थापित करने के लिए कहते हैं, लेकिन जैसा कि हमने बिहार में महिलाओं को शिक्षित किया है, वे अपने पतियों को सही समय पर ऐसा करने से रोकने के लिए कहती हैं। इसके कारण बिहार की जनसंख्या नियंत्रण में है।

End of Feed