Nitish Kumar Objectionable Statement News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को कुछ ऐसा बोल गए जिसकी चौतरफा आलोचना हो रही है, नीतीश ने कहा कि लड़कियों के पढ़ने-लिखने से जनसंख्या नियंत्रित रहेगी, अपनी बात को समझाने के लिए उन्होंने जिस भाषा का प्रयोग किया वो आपत्तिजनक है।
इसके बाद बीजेपी ने हल्लाबोल दिया और नीतीश पर हमलावर है, वहीं आरजेडी और जेडीयू बचाव करने में लग गए, बीजेपी ने कह दिया कि ऐसा लग रहा है कि नीतीश को कोई गलत दवाई दे रहा है।
नीतीश कुमार के बयान का विरोध होते देख बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बचाव किया है, तेजस्वी यादव ने कहा कि 'अगर कोई इस बयान का गलत मतलब निकालता है तो ये गलत बात है...
'उनकी नजर में महिलाओं का सम्मान नहीं है'
बीजेपी ने नीतीश कुमार के बयान को लेकर कहा कि उनकी नजर में महिलाओं का सम्मान नहीं है, इसलिए उन्होंने महिलाओं के बारे में इस तरह से असंवेदनशील बयान दिया वहीं बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि ऐसा लग रहा है कि नीतीश को किसी ने गलत दवाई दे दी है।
