Bihar Caste Survey: बिहार में जातिगत सर्वे आया सामने, OBC और EBC कुल आबादी का दो-तिहाई

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 2, 2023, 04:19 PM IST

बिहार सरकार ने जाति सर्वेक्षण जारी कर दिया है। इसमें क्या आंकड़े निकलकर सामने आए हैं जानिए। बता दें कि नीतीश कुमार ने कहा था कि सर्वेक्षण सभी के लिए फायदेमंद होगा।

Bihar Caste Survey: बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित जाति आधारित गणना के आंकड़े जारी किए, जिसके अनुसार राज्य की कुल आबादी में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) की हिस्सेदारी 63 प्रतिशत है। बिहार के विकास आयुक्त विवेक सिंह द्वारा यहां जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या 13.07 करोड़ से कुछ अधिक है, जिसमें से ईबीसी (36 प्रतिशत) सबसे बड़ा सामाजिक वर्ग है, इसके बाद ओबीसी (27.13 प्रतिशत) है।

Nitish kumar

नीतीश कुमार

ये आंकड़े आए सामने

बिहार सरकार ने सोमवार को राज्यव्यापी जाति-आधारित सर्वेक्षण के आंकड़े जारी किए, जिसमें बताया गया है कि 36 फीसदी आबादी अत्यंत पिछड़ा वर्ग से है, 27 फीसदी आबादी पिछड़ा वर्ग से है और 19 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति से है। सर्वेक्षण के अनुसार, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) की आबादी 36.01%, पिछड़ा वर्ग 27.12% और सामान्य वर्ग की जनसंख्या 15.52% है। सर्वेक्षण के अंतर्गत शामिल आबादी में अनुसूचित जाति के लोग 19.65% और अनुसूचित जनजाति की आबादी 1.68% है। ओबीसी में 14.26% यादव हैं, जबकि कुशवाह और कुर्मी की आबादी 4.27% और 2.87% है।

End of Feed