पटना

Bihar News: वैशाली में उत्पाद विभाग के जवानों पर शराब कारोबारियों का हमला, जान बचाकर भागी टीम, देखें वीडियो

वैशाली में शराब भट्टी की छापेमारी के लिए पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों ने हमला किया। जिसमें कई जवान घायल हो गए और एक की हालत गंभीर है।

Image

छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्पाद विभाग की टीम पर हमला
  • शराब कारोबारियों ने लाठी-डंडों से पीटा
  • एक जवान की हालत नाजुक


वैशाली में शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। जिसमें कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है। जवानों की टीम रविवार को शराब भट्टियों को तोड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान शराब कारोबारियों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें दौड़ाते हुए लाड़ी डंडों से जमकर पीटा। जिसके कारण जवानों को वहां से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। इस हमले का ड्रोन वीडियो में सामने आया है।

छापेमारी के दौरान हमला

उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र के सैकड़ों शराब कारोबारी अवैध शराब का उत्पाद कर रहे हैं। जिसे पीकर आम लोग बीमार पड़ रहे हैं और युवा पीढ़ी पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस शराब निर्माण को लेकर लगातार मिल रही इस सूचना के कारण उत्पाद विभाग की टीम ने वहां जाकर छापेमारी की। इसी दौरान वहां पर सैकड़ों की संख्या में शराब कारोबारी आ गए और जवानों के साथ मारपीट करने लगे।

एक जवान हुए घायल

पुलिस जवानों को इस हमले से खुद को बचाने के लिए कई राउंड की फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद कारोबारी दियारा क्षेत्र में भाग गए। इस हमले में कई जवानों को गंभीर चोटे आईं हैं और एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया है। अन्य घायल जवानों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!