पटना

छपरा में तांत्रिक की हत्या, अपराधियों ने बहाने से घर के बाहर बुलाकर मारी गोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2023, 04:57 PM IST

छपरा में तीन बाइकसवार युवकों ने एक तांत्रिक की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की तलाश में जुटी है।

Image

तांत्रिक की गोली मारकर हत्या (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक सवार युवकों ने की तांत्रिक की हत्या
  • घर के बाहर मारी गोली
  • शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Chapra Crime News: छपरा में एक तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने तांत्रिक को बहाने से घर के बाहर बुलाकर उसे गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। जब तांत्रिक के परिजन जख्मीं हालत में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह घटना परसा थाना क्षेत्र के अंजनी गांव की है। जहां गन्नी साह नाम का व्यक्ति झाड़फूंक का काम किया करता था। रविवार की सुबह उसके घर पर तीन युवक बाइक से आए, अपराधी पेट दर्द का बहाना बना कर तंत्र मंत्र के लिए वहां आए थे। जैसे ही तांत्रिक ने दरवाजा खोला और बाहर आया, अपराधियों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। जिसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि तांत्रिक को तीन गोलियां लगी थी, जिसमें से एक गोली उसके सीने पर, दूसरी कंधे के पास और तीसरी सर में लगी। गोली लगने के बाद तांत्रिक बेसुध होकर वहीं गिर गया और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटनास्थल से मिले तीन खोखे

जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उसे गोली के तीन खोखे मिले। प्रारंभिक जांच में यह घटना किसी विवाद से जुड़ी ही नजर आ रही है, हालांकि परिजनों का कहना है कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की छानबीन में जुट गई है। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की तहकीकात करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!