Bihar: प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश कुमार की घोषणाओं को कैबिनेट ने किया पास, ऊर्जा क्षेत्र में और तेजी से विकास के खुले द्वार

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों और लोगों के द्वारा बिजली संबंधित जो समस्याएं मुख्यमंत्री के संज्ञान में आती हैं उसे अधिकारियों को नोट करने तथा उसपर योजना बनाकर काम करने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के माध्यम से बिहार के हर जिले में घूम-घूमकर वहां के लोगों से मिल रहे हैं और बचे हुए विकास कार्य को जल्द पूरा करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री शुरू से ही यात्रा के जरिए जनता से सीधे कनेक्ट होते हैं और ऑनस्पॉट ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हैं। यह जनता से जुड़ाव का उनका शुरू से ही तरीका रहा है। वर्ष 2005 से पहले बिहार में बिजली की काफी खराब स्थिति थी। राजधानी पटना में भी लोगों को मुश्किल से 7-8 घंटे ही बिजली मयस्सर हो पाती थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवंबर, 2005 में सत्ता संभालते ही विकास कार्यों की रूपरेखा बनाई और ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किया।

nitish kumar

प्रगति यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो- JDU)

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलों में जरूरत के मुताबिक ऑन स्पॉट ही ऊर्जा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उनमें से कई घोषणाओं को कैबिनेट से पास कर दिया गया। इसके मुताबिक नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के क्षेत्राधीन 30 नये विद्युत शक्ति उपकेंद्रों के निर्माण हेतु भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कुल राशि 358 करोड़ 5 लाख रुपये रुपये की योजना की स्वीकृति दी गई। उक्त राशि का 60 अनुपात 40 वित्तीय पोषण के तहत 60 प्रतिशत राशि अर्थात् 214 करोड़ 83 लाख रुपये केन्द्र सरकार से अनुदान स्वरूप एवं शेष राशि 143 करोड़ 22 लाख रुपये राज्य सरकार द्वारा नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को हिस्सा पूंजी के रूप में इक्विटी स्वरूप उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के क्षेत्राधीन 29 नये विद्युत शक्ति उपकेंद्रों के निर्माण हेतु भारत सरकार द्वारा अनुमोदित 369 करोड़ 62 लाख रुपये की योजना की स्वीकृति दी गई। उक्त राशि का 60 अनुपात 40 वित्तीय पोषण के तहत 60 प्रतिशत राशि अर्थात् 221 करोड़ 78 लाख रुपये केन्द्र सरकार से अनुदान स्वरूप एवं शेष राशि 147 करोड़ 84 लाख रुपये राज्य सरकार द्वारा साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को हिस्सा पूंजी के रूप में इक्विटी स्वरूप उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई।

End of Feed