शहर

Bihar Weather Today: बिहार में बढ़ेगा तापमान, तेज धूप के साथ सताएगी गर्मी, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम बदलने लगा है। यहां ठंड की विदाई हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। लेकिन बारिश से कुछ समय के लिए तापमान में कमी आ सकती है।

Image

बिहार में मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम के मिजाज बदलने लगे हैं। यहां ठंड की पूरी तरह से विदाई होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। तापमान बढ़ने के साथ लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। लेकिन दोपहर के समय हो रही गर्मी का एहसास भी बढ़ने लगेगा। बता दें कि बिहार में दिन के समय खिली तेज धूप से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। इस दौरान तापमान 27 से 29 के बीच दर्ज किया जा रहा है। लेकिन शाम होते ही मौसम में ठंड का एहसास होने लगता है। बिहार में अभी सुबह-रात की हल्की ठंड का दौर चल रहा है। लेकिन बदलती मौसमी गतिविधियों के कारण यहां ठंड की जल्द विदाई होने वाली है।

बिहार में आज मौसम का हाल

बिहार में आज का मौसम साफ बना रहेगा। कहीं भी कोहरे का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तेज धूप खिली रहने से लोगों को दोपहर के समय गर्मी का एहसास होगा। धूप के कारण तापमान में भी वृद्धि होगी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 48 घंटों में बिहार में 3 से 4 डिग्री तापमान बढ़ सकता है।

इस दिन होगी बारिश

पहाड़ों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके कारण बिहार समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 19 फरवरी से 20 फरवरी तक बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश होने से तापमान में कमी आ सकती है। लेकिन उसके बाद फिर तापमान बढ़ना शुरू होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article