Patna Firing: एक बार फिर गोलीबारी से गूंजा पटना, फायरिंग में सड़क किनारे बैठी महिला घायल, जांच में जुटी पुलिस

पटना के बहादुरपुर में शुक्रवार रात दो समूहों के बीच हुए विवाद पहले मारपीट और फिर गोलीबारी में बदल गया। फायरिंग के दौरान सड़क किनारे अंडा बेच रही एक महिला के भी गोली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। पटना से आये दिन गोलीबारी, हत्या, चोरी, लूटपाट आदि की खबरें आती रहती है। इसी प्रकार पटना से एक बार फिर फायरिंग की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार रात बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पास दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ये विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदला और फिर गोलीबारी शुरू हो गई। दो गुटों के बीच गोलीबारी में एक महिला गोली लग गई, जो गंभीर रूप से घायल हो गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Crime News

एक बार फिर गोलीबारी से गूंजा पटना (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि घायल महिला का नाम बेबी देवी है। वह सड़क किनारे अंडा बेचती थी। गोलीबारी में एक गोली उसे लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों गुटों के युवक वहां से फरार हो गए। मामला की जांच करते हुए पुलिस ने घटनास्थल से तीन बाइक बरामद की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

End of Feed