पटना में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का समापन, बिहार के पदकों में 620 फीसद की वृद्धि

बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का समापन हो गया है। बिहार ने इन खेलों में अपनी खेल प्रतिभा और मेजबानी का लोहा मनवाया। खेलों में बिहार ने ऐतिहासिक छलांग लगाते हुए पदकों में 620 फीसद की वृद्धि दर्ज की और देश में 15वां स्थान हासिल किया। बिहार के गांवों की मिट्टी से निकली प्रतिभाओं ने पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखाया

बिहार की राजधानी पटना में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण का समापन हो गया है। 4 मई से शुरू हुए इस महा-आयोजन में न सिर्फ बिहार के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से सभी का ध्यान खींचा, बल्कि एक सक्षण और सराहनीय मेजबान के तौर पर भी बिहार ने एक मजबूत छवि बनाई। बिहार ने इन खेलों का आयोजन करके इतिहास रच दिया। पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स सम्पन्न हुए।

Nitish Kumar with players

खिलाड़ियों से बात करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार ने अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। बिहार ने इन खेलों में 15वां स्थान हासिल किया। अक्सर, बिहार के खिलाड़ियों की तुलना पड़ोसी राज्य झारखंड की प्रतिभाओं से की जाती हैष लेकिन इस बार बिहार के खिलाड़ियों ने 620 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

End of Feed