पटना

पत्नी की जगह साली पर आया दिल, शादी भी कर ली; फिर सास ने बेटी पर ही चलवा दी गोली

बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज में एक मां ने अपनी बेटी पर गोली चला दी। छोटी बेटी ने अपनी बड़ी बहन के पति से शादी कर ली थी, जिसके कारण माम गुस्से में आ गई। इस मामले को लेकर परिवार में तनाव और विवाद चल रहा था। चलिए जानते हैं क्या है मामला -

Image

पारिवारिक विवाद में मां ने बेटी पर चलवाई गोली

Photo : Times Now Digital

रिश्तों की मर्यादा को ताड़ताड़ करने वाला एक और मामला बिहार के अररिया से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और साली से शादी कर ली। इस घटना से उस समय एक खतरनाक मोड़ ले लिया, जब उस शख्स की सास ने अपनी ही बेटी पर गोली चलवा दी।

घटना बिहार में अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के जोगीपुर गांव में की है। जहां एक युवक ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर साली से शादी कर ली। इस मामले में युवक की दूसरी पत्नी पल्लवी कुमारी की मां ने आपसी विवाद के चलते बदमाशों को बुलाकर अपनी बेटी पर गोली चलवा दी।

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार घटना गुरुवार देर रात हुई, जिसमें पल्लवी के शरीर के दो हिस्सों में गोली लगी है। घायल महिला को पहले फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फर्स्ट एड के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पूर्णिया के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पल्लवी की बड़ी बहन अब भी मायके में रह रही है और उसने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह घटना परिवारिक विवाद और आपसी तनाव का नतीजा बताई जा रही है, जिसमें एक महिला की जान को गंभीर खतरा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article