Sahebpur Kamal Assembly Election 2025: RJD के सतानंद संबुध और LJP के सुरेंद्र कुमार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं, जानें कब होंगे साहेबपुर कमाल सीट पर मतदान

Sahebpur Kamal Assembly Election 2025: बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होने वाले है। इन 243 सीटों में सात विधानसभा सीटें बेगूसराय में शामिल है। आज आपको बेगूसराय की साहेबपुर कमाल सीट पर मुख्य उम्मीदवारों और यहां चुनाव कब होने वाले हैं आदि के बारे में बताएंगे।

Sahebpur Kamal Assembly Election 2025: साहेबपुर कमाल क्षेत्र बेगूसराय जिले में आता है। यह क्षेत्र मुख्य तौर पर कृषि पर आधारित है। यहां लोग रोजगार के लिए कृषि पर निर्भर करते हैं। यहां गेहूं, चावल, मक्का की खेती सबसे अधिक होती है। राजनीतिक तौर पर इस सीट के बारे में बात करें तो यह उन 25 सीटों में से एक है, जहां 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू की हार के लिए एलजेपी को जिम्मेदार ठहराया गया था। 2020 में हुए चुनाव के बाद लोक जनशक्ति पार्टी ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था। आइए अब आपको साहेबपुर कमाल सीट के बारे में विस्तार से बताएं।

Sahebpur Kamal Assembly Election 2025.

साहेबपुर कमाल सीट पर कब होंगे मतदान (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

कब बनी साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट

साहेबपुर कमाल सीट बेगूसराय की सात विधानसभा सीटों और बिहार की नवीनतम विधानसभा सीटों में से एक है। यह सीट 2008 में परिसीमन प्रक्रिया के बाद अस्तित्व में आई। इस सीट पर पहली बार चुनाव 2010 में हुए थे, जिसमें जनता दल यूनाइटेड ने जीत हासिल की थी। उसके 2014 में हुए उपचुनाव, 2015 और 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने जीत हासिल की।

End of Feed