'तुम लोग बच्चे हो'! तुम्हारे पिता को हमही बनाए थे मुख्यमंत्री, तेजस्वी की CM नीतीश ने यूं ली चुटकी

Bihar Assembly Budget Session: बिहार विधानसभा बजट सत्र की चर्चा के दौरान सीएम नीतीश कुमार और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक दूसरे पर जमकर कटाक्ष किए। तेजस्वी की बात का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा 'तुम लोग बच्चे हो! तेजस्वी के टोकने पर नीतीश ने कहा तुम्हारे पिता को हमही मुख्यमंत्री बनाए थे।

Bihar Assembly Budget Session: बिहार विधानसभा में बजट सत्र पर बहस जारी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में नीतीश कुमार सरकार द्वारा पेश किया गया बजट 'बढ़ा-चढ़ाकर झूठ और जुमलों की स्याही' से तैयार किया गया है। विधानसभा में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी के सवालों के जवाब दिया। इस दौरान शिक्षकों की नियुक्ति पर चर्चा हुई। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उस समय तो हम लोगों की सरकार थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा सारा काम तो हमने किया। एक बार गड़बड़ी किया तो हटा दिए थे। दूसरी बार भी गड़बड़ी किए तो हटाना पड़ा। नीतीश ने तेजस्वी यादव को बच्चा बताया और कहा - तुम लोग बच्चे हो! तेजस्वी के टोकने पर नीतीश ने कहा तुम्हारे पिता को हमही मुख्यमंत्री बनाए थे।

Nitish Kumar Comment on Tejashwi Yadav

नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब दे रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने 2005 के पहले की सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले बिहार में कुछ नहीं था। इसी क्रम में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने टोका-टोकी शुरू कर दी। इसके बाद नीतीश कुमार भड़क गए।

End of Feed