Bihar Airport List: रोमांचक होगा आसमान का सफर, बिहार से सीधे फ्लाइट लेकर जा सकते हैं विदेश

Bihar Domestic & International Airports List : बिहार में वर्तमान में 15 हवाई अड्डे हैं, जिनमें 6 घरेलू, 3 एयरबेस और 3 हवाई पट्टी शामिल हैं। आइये जानते हैं इन एयरपोर्ट से किन देशों के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं? साथ ही हम किराए पर भी एक नजर डालेंगे।

List Of Domestic & International Airports in Bihar: बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देने की दिशा में काम चल रहा है। राज्य में एक्सप्रेसवे के साथ शहरों को मेट्रो सिटी के तौर पर विकसित करने की परियोजानाएं चल रही हैं। इधर, राज्य में जनसंख्या के गुणा-गणित के लिहाज से एयरपोर्ट के टर्मिनल को विस्तार दिया जा रहा है। राज्य में वर्तमान में 15 एयरपोर्ट हैं, जिसमें 6 घरेलू, जबकि 3 एयरबेस और 3 हवाई पट्टी हैं। अब जल्द ही राज्य के छोटे शहरों के एयरपोर्ट को हवाई सेवा से जोड़ने का प्लान है। जहां पर हवाई अड्डों की जरूरत महसूस हो रही है, वहां पर इनकी संख्या में इजाफा किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने पिछले दिनों भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया था। आइये जानते हैं बिहार में फिलहाल कितने एयरपोर्ट संचालित हैं?

Bihar Airport List

बिहार हवाई अड्डे

बिहार एयरपोर्ट

बिहार में कितने एयरपोर्ट (How Many Airports in Bihar)

फिलहाल, राज्य की राजधानी पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट से घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट उपलब्ध हैं। आने वाले सालों में मुजफ्फरपुर, भागलपुर, जोगबनी, मुंगेर, रक्सौल, पूर्णिया, गोपालगंज और बिहटा एयरपोर्ट भी सेवाएं देना शुरू करेंगे। इन सभी एयरपोर्ट का संचालन विमानापत्तन प्राधिकरण करता है। वहीं, राज्य सरकार के नियंत्रण में क्षेत्रीय एयरपोर्ट हैं, जिनमें मुजफ्फरपुर, सहरसा, मुंगेर, रक्सौल, भागलपुर और बेगूसराय शामिल है। वहीं, पटना के बिहटा, पूर्णिया और गोपालगंज में सैन्य एयरबेस हैं। वहीं, बीरपुर, छपरा, और कटिहार में हवाई पट्टी बनी हुई। हालांकि, वर्तमान में सभी चिन्हित एयरपोर्ट खाली मैदान हैं।

End of Feed