CCTV में कैद पटना के बेखौफ लुटेरे, दिव्यांग लेडी को बनाया शिकार; चेन छीन कर फरार

पटना में दिनदहाड़े दिव्यांग महिला का चेन छीनकर अपराधी फरार हो गए। इस दौरान महिला गिर पड़ी और घायल हो गई है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई, जिसमें अपराधियों को साफ देख जा सकता है-

Patna News: राजधानी पटना से कोई न कोई खौफनाक घटना सामने आती रहती है। अपराधी यहां आए दिन बेखौफ लूट की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है, जहां दो अपराधी दिन-दहाड़े बीच बाजार में एक विकलांग महिला की चेन छीनकर भाग निकले। हादसे में महिला घायल भी हो गई, जिसके बात उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार मामला पटना के आलमगंज थाना का है, जहां इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया।

patna

पटना में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग

पटना में दिनदहाड़े लूट

सीसीसटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कितनी चालाकी से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। विकलांग महिला किसी काम से बाहर जा रही थी,तभी पीछे से दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर आए। उसके बाद बाइक की स्पीड कम कर महिला का पीछा किया गया। फिर बाइक पर बैठा एक अपराधी ने उतर कर महिला की चेन छीनी और वहां से फरार हो गया।

End of Feed