पटना

खुशखबरी! पटना छोड़ो अब यहां भी बनने वाला है नया एम्स, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं...

Bihar New AIIMS: बिहार को दूसरे दरभंगा स्थित शोभन एम्स के शिलान्यस की तारीख 7 सितंबर को तय हो सकती है। फिलहाल, जमीन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एम्स की डिजाइन फाइनल करने के लिए कमेटी बना दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में दूसरे एम्स की निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।

Image

बिहार में बनेगा नया एम्स

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar New AIIMS: बिहार के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए किसी अन्य राज्य की तरफ नहीं देखना पड़ेगा। अब पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) के अतिरिक्त दरभंगा में भी एम्स बनाने की कवायत तेज हो गई है। दरभंगा स्थित शोभन में एम्स अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए राज्य सरकार 37.31 एकड़ जमीन केंद्र सरकार को सौंपेगी। इससे पहले भी 12 अगस्त को नीतीश सरकार ने केंद्र को 150.13 एकड़ जमीन हवाले की थी। फिलहाल, शिलान्यास की तारीख निर्धारित नहीं हो सकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि IGIMS स्थित आंखों के हाईटेक अस्पताल का 6 सितंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) उद्घाटन करने पहुंच रहे हैं, इसी दौरान नींव रखने की तारीख निर्धारित हो सकती है। फिर जेपी नड्डा एम्स की प्रस्तावित साइट का दौरा भी करेंगे।

बिहार के राजस्व एंव भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि दरभंगा एम्स का निर्माण डिजाइन आईआईटी के स्तर पर तैयार होगा। ये दूसरा एम्स मिलना राज्य के लिए बड़ी बात है। इसके अलावा बिहार के पांच मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर बनाए जा रहे हैं। इससे राज्य के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सहूलियत होगी।

डिजाइन फाइनल होने का इंतजार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शोभन एम्स का डिजाइन स्ट्रक्चर फाइनल करके विशेषज्ञों की टीम बना दी है। विशेषज्ञ कमेटी मरीजों की सुविधा और अन्य सभी पहलुओं का अध्ययन कर जल्द डिजाइन फाइनल करेगी। हालांकि, इससे पहले ही डिजाइन फाइनल हुई थी, लेकिन जमीन नीची होने के कारण उसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

1200 बेड वाला आंख का अस्पताल

इधर, बिहार का सबसे बड़ा 500 और 1200 बेड वाला सरकारी आंख का अस्पताल पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) खुलने वाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर, सबकुछ ठीक रहा तो अगले माह के 6 सितंबर तक सुविधा मिलने लगेगी। 6 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) नए अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

पटना आईजीआईएमएस में मिलेंगी ये सुविधाएं

आईजीआईएमएस में कार्निया एंड रिफ्रेक्टिव, ग्लूकोमा, रेटिना, आंखों के पर्दे, यूबिया, मोतियाबिंद समेत सभी आंख से संबंधित बीमारियों के इलाज की बेहतर सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त यहां पीडियाट्रिक एंव न्यूरो ऑफथैल्मोलॉजी का भी इलाज किया जाएगा। यह सुविधा अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी। इसमें मरीजों के लिए मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बनाए गए हैं। वहीं, बेहतर चिकित्सा अध्ययन की सुविधा और सरकार की ओर से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा संस्थान के रूप में आईजीआईएमएस की स्थापना हुई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article