Patna News: राजधानी पटना से कोई न कोई खौफनाक घटना सामने आती रहती है। अपराधी यहां आए दिन बेखौफ लूट की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है, जहां दो अपराधी दिन-दहाड़े बीच बाजार में एक विकलांग महिला की चेन छीनकर भाग निकले। हादसे में महिला घायल भी हो गई, जिसके बात उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार मामला पटना के आलमगंज थाना का है, जहां इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
पटना में दिनदहाड़े लूट
सीसीसटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कितनी चालाकी से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। विकलांग महिला किसी काम से बाहर जा रही थी,तभी पीछे से दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर आए। उसके बाद बाइक की स्पीड कम कर महिला का पीछा किया गया। फिर बाइक पर बैठा एक अपराधी ने उतर कर महिला की चेन छीनी और वहां से फरार हो गया।
बाइक सवार ने दिव्यांग महिला की छिनी चेन
चेन छिनने के दौरान महिला सड़क पर गिर पड़ी। जानकारी के अनुसार महिला इस घायल हो गई है और अस्पताल में भर्ती है। पटना के सड़कों पर विकलांग महिला से अपराधियों के द्वारा चेन लूटने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना को साफ देखा जा सकता है।
सीसीटीवी में कैद घटना
पटना में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। इसका एक नजारा इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है। ये महिला विकलांग है और वाकर के सहारे सड़क पर जा रही थी, तभी अपराधियों ने इसका पीछा किया इसके बगल में बाइक लगाया और वृद्ध महिला के गले से सोने की चैन किस झपटकर फरार हो गए।
