Bihar Weather: दिवाली के साथ बिहार में ठंड की एंट्री, भागलपुर-बांका में हल्की बारिश; जानें अपने जिले का हाल

Bihar Weather: बिहार में दिवाली के साथ ही ठंड की एंट्री होगी। आईएमडी ने बताया है कि दिवाली के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे ठंड का असर दिखना शुरू होगा।

Bihar Weather: बिहार में दिवाली के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी राज्य में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि आज, भागलपुर और बांका को छोड़कर बिहार के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रहेगी। इन दोनों जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। दिवाली के बाद से राज्य में ठंड में इजाफा होने की संभावना है। दिन के समय हल्की गर्मी और उमस रह सकती है, लेकिन रातें सुहावनी रहेंगी।

Bihar Weather Updates

फाइल फोटो।

दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार, दिवाली के बाद बिहार में ठंड और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिवाली के बाद रात के तापमान में गिरावट होगी। इससे राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है।

End of Feed