लखनऊ

UP के बलिया में बिहार पुलिस की बस पलटी, हादसे में 29 जवान घायल; कई की हालत गंभीर

Ballia News: यूपी के बलिया में मंगलवार की रात बिहार आर्म्स पुलिस की एक बस पलट कर नदी में गिर गई। जिससे 29 जवान घायल हो गए। बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की कंपनी नंबर 'ई' के जवान दीपावली और छठ पर्व के लिए बिहार के रोहतास से सिवान के लिए प्राइवेट बस से जा रहे थे-

Image

बलिया में बस पलटने से 29 जवान घायल

Photo : ANI

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मंगलवार की रात बिहार आर्म्स पुलिस की एक बस पलट कर नदी में गिर गई। जिससे 29 जवान घायल हो गए। इसके बाद घायल जवानों को आनन-फानन में चिकित्सकीय सहायता दिलाने के लिए पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसपी बलिया विक्रांत वीर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की कंपनी नंबर 'ई' के जवान दीपावली और छठ पर्व के लिए बिहार के रोहतास से सिवान के लिए प्राइवेट बस से रवाना हुए थे।

10 जवानों की हालत गंभीर

रास्ते में बलिया जिले के बैरिया इलाके के पास मध्य रात्रि में चांद दियर पेट्रोल पंप के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 29 जवान घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा बैरिया ले जाया गया। जहां 10 जवानों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। ताजा जानकारी मिलने तक सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सफेद रंग की बस पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही है।

40 लोग बस में थे सवार

बिहार के डुमराव में तैनात जवान अमित भी घायल हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया, “हम लोग छठ और दीपावली के अवसर पर ड्यूटी के लिए डेहरी से सिवान जा रहे थे। सभी जवान दो बसों में सवार होकर आ रहे थे। रात 1 बजे के आसपास एक बस के ड्राइवर को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हम करीब 40 लोग बस में सवार थे। इनमें से 15 से 20 लोग बहुत ज्यादा घायल हैं।

(इनपुट- IANS)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article