Bihar Aaj Ka Mausam: ओडिशा के मध्य भाग से दक्षिण विदर्भ तक दक्षिण छत्तीसगढ़ से होते हुए एक द्रोणिका बनी हुई है। वहीं, पूर्वोत्तर असम व इसके आसपास ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बनने के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके साथ ही 7 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आसमान से बिजली कड़कने के साथ गिरने की भी संभावना है। आइये जानते हैं किन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार का मौसम
गरज चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना
मौसम विज्ञान पटना के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश के 7 शहरों औरंगाबाद, पटना, भभुआ, रोहतास, गया, नवादा, जमुई और बांका जिले में मेघ गर्जन के साथ, आकाशीय बिजली गिरने और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत कई अन्य इलाकों में बादल छाए रहने के साथ गरज चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। औरंगाबाद, गया और नवादा जिले के अलग-अलग स्थानों पर आंधी पानी के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।
बढ़ती गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके दो दिनों बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। कुल मिलाकर यानी इस सप्ताह गर्मी से काफी राहत रहेगी। 24 घंटो के दौरान छपरा, अगवानपुर, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज को छोड़कर पटना समेत शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी।
यूपी का मौसम
कमोबेश यही हाल उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का रहेगा, जहां तेज आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। गुरुवार को सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, मऊ, बलिया, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा कानपुर, फतेहपुर समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं।
