पटना

Bihar: मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के लिए हर महीने आते हैं 3100 आवेदन

बिहार में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष में मदद के लिए जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक कुल आवेदन 37 हजार 231 आए, जिसमें 33 हजार 620 स्वीकृत हुए।

Image

बिहार सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Photo : PTI

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का लाभ बिहार के हजारों जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक इस चिकित्सा सहायता कोष योजना से करीब 33 हजार 620 लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है। इसका उदेश्य बिहार के वैसे लोगों को चिकित्सा का लाभ प्रदान खासकर असाध्य रोगों को पीड़ित लोगों को बेहतर इलाज के लिए मदद मुहैया कराना है, जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख रुपये तक या इससे कम है।

आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की है जरूरत

संबंधित आवेदक की तरफ से योजना का लाभ लेने के लिए एक आवेदन लिखने के बाद सभी जरूरी कागजात के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख के नाम से इसे समर्पित करें। आवेदक को बिहार का नागरिक होना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों को अनिवार्य रूप से जमा करें।

  • सरकारी/सी.जी. एच. एस. से मान्यता प्राप्त अस्पताल द्वारा निर्गत अद्यतन मूल प्राक्कलन
  • आय प्रमाण पत्र की मूलप्रति
  • आधार कार्ड की छायाप्रति
  • चिकित्सा पुर्जा एवं जांच रिपोर्ट की छायाप्रति

कितनों को मिला लाभ

इस योजना के अंतर्गत आने वाले कुल आवेदनों में करीब 25 से 30 फीसदी आवेदन मामूली त्रुटियों के कारण अस्वीकृत हो जाते हैं। जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक कुल आवेदन 37 हजार 231 आए, जिसमें 33 हजार 620 स्वीकृत हुए। स्वीकृत आवेदकों को 249 करोड़ 36 लाख 18 हजार रुपये वितरित किए गए। शेष 3611 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article