Bharat Bandh 2024: पटना से लेकर हाजीपुर तक भारत बंद जबरदस्त असर, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, ट्रैफिक प्रभावित

Bharat Bandh 2024: एससी-एसटी आरक्षण नीति में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ एससी-एसटी मोर्चा और भीम आर्मी ने भारत बंद का ऐलान किया। इसका असर बिहार के कई हिस्सों पर देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनकारी जगह-जगह यातायात को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

Bharat Bandh 2024: अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा और भीम आर्मी ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया था। आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर और आरक्षण के अंदर उपवर्गीकरण (Subclassification) के फैसले के विरोध में भारत बंद किया गया। इसका असर भारत के विभिन्न राज्यों पर है। लेकिन बिहार में इसका असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। कहीं आगजनी हो रही है तो कहीं प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया है। बिहार की राजधानी पटना और हाजीपुर में भारत बंद का प्रभाव सबसे अधिक है। यहां प्रदर्शनकारी सुबह से ही सड़कों पर उतरे हुए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Bharat Bandh 2024.

भारत बंद 2024

बंद को सफल बनाने के लिए आगजनी

बिहार के हाजीपुर में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जाते हुए प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगया और आगजनी कर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। इस कारण हाईवे पर भारी जाम लगा हुआ है। वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। भीम आर्मी के सदस्यों ने सड़कों पर उतरकर भारत बंद को सफल बनाने की कोशिश की। इस बीच हाजीपुर के रामाशीष चौक, जधुआ, भगवानपुर, बिदुपुर, महनार, देसरी, राजापाकर और इंडस्ट्रियल इलाके में पूरी तरह जाम लग गया है। भारत बंद के आह्वान पर वैशाली पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। चौक-चौराहों पर पुलिस ने पैनी नजर बनी हुई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।

End of Feed