29 मई को पटना आएंगे पीएम मोदी, बिहार के दूसरे दौरे की डेट भी हुई तय, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को बिहार के पटना में दौरे पर जाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले उनका ये दौरा अहम माना जा रहा है। इस दौरे में वह पटना में रोड शो करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।

PM Modi Patna Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की राजधानी पटने के दौरे पर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि पटना का उनका दौरा 29 मई के लिए तय किया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले पटना में पीएम का ये दौरा अहम बताया जा रहा है। पीएम के आगमन से पहले पटना में तैयारियां जोरों पर हैं। यहां सुरक्षा व्यवस्थाएं और कड़ी की जा रही है। साथ ही उनका स्वागत करने के लिए पटना में 32 स्थानों पर स्टेज बनाई जा रही है। इस बीच बिहार के उनके दूसरे दौरे की तिथि की भी घोषणा कर दी गई है।

PM Modi

PM मोदी के बिहार के दूसरे दौरे की डेट भी हुई तय

दो दिन बाद पटना के दौरे पर होंगे पीएम

गुरुवार, 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की राजधानी पटना के दौरे पर जाएंगे इस दौरे के दौरान लाखों की संख्या में लोग पीएम का स्वागत करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम के दौरे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पीएम के स्वागत के लिए पटना में करीब 32 स्थानों पर स्टेज लगाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, महिलाएं पीएम मोदी की आरती कर प्रदेश में उनका स्वागत करेंगी। उसके बाद यहां फूलों की बारिश होगी। जायसवाल ने बताया कि पटना में 29 मई को पीएम का रोड शो होगा। जो पटना एयरपोर्ट से शाम 5 बजे शुरू होगा। उसके बाद 30 मई को पीएम मोदी बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह संबोधन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

End of Feed