Samastipur: मुखिया की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोग सड़कों पर उतरे, समस्तीपुर-जन्दाहा मार्ग जाम

समस्तीपुर में बनवारी पंचायत के मुखिया और मोरवा के मुखिया संघ के अध्यक्ष नारायण शर्मा को अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर जंदाहा मुख्य पथ को जाम कर दिया। जिससे आवागमन पूरी तरह ठप है। कई थानों की पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

Samastipur Mukhiya Murder: बिहार के समस्तीपुर में बनवारी पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने हलई बाजार को जाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर आगजनी भी की। घटना की सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस स्थिति को नियंत्रति करने की कोशिश में जुटी है।

Samastipur murder

बनवारी पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा

अपराधियों ने सीने में मारी गोली

यह घटना समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के डिहिया पुल से पास की है। जहां शुक्रवार देर रात बनवारी पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा को अपराधियों ने मार दी। उनके सीने में गोली लगने से वे बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जख्मी हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed