Bageshwar Baba : क्‍या लालू के बेटे की पर्ची निकालेंगे Dhirendra Shastri, तेज प्रताप ने दरबार को लेकर कही बड़ी बात

Dhirendra Krishna Shastri : बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बागेश्‍वर बाबा के कार्यक्रम पर आपत्ति जताई है। एएनआई के अनुसार, उन्‍होंने कहा है क‍ि 'अगर बागेश्वर बाबा हिंदू मुसलमान भाई को लड़वाने के लिए आ रहे हैं तो मैं उनका विरोध करूंगा।

Dhirendra Krishna Shastri : बागेश्‍वर बाबा (Bageshwar Baba) के नाम से मशहूर हो चुके पंडित धीरेन्‍द्र कृष्‍ण शास्‍त्री (Dhirendra Krishna Shastri) का दरबार अब बिहार में लगने वाला है। बाबा के कार्यक्रम की तारीख से लेकर दरबार के स्‍थल तक सब कुछ निर्धारित हो चुका है, लेकिन इसी बीच प्रतिक्रिया लालू यादव के बेटे और बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की। अपने विवादित बयानों को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में रहने वाले तेज प्रताप ने बाबा को अल्‍टीमेटम दे दिया है। उन्‍होंने कहा है क‍ि अगर बागेश्‍वर बाबा (Bageshwar Baba) ने हिन्‍दू मुस्लिम को लड़ाने की बात करेंगे तो वे उनका विरोध करेंगे।

​Bageshwar Baba, Bageshar Baba Darbar, Bageshwar Dham in Patna

बागेश्‍वर बाबा का विरोध करेंगे तेज प्रताप। (सांकेतिक फोटो)

इस दिन लगेगा बाबा का दरबार

धीरेन्‍द्र कृष्‍ण शास्‍त्री (Dhirendra Krishna Shastri) का पटना में 13 से 17 मई तक दरबार लगना प्रस्‍तावित बताया जा रहा है। कई आयोजकों ने बुकिंग के लिए आवेदन भी किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 12 मई की शाम दीघा घाट से गांधी मैदान तक पहले एक कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की तादाद में महिलाओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। वहीं, कुछ स्‍थानीय लोगों का ये भी कहना है कि बागेश्‍वर बाबा बिहार के नौबतपुर के ग्राम तरेत पहुंचेंगे और तीन घंटे तक अर्जियां सुनेंगे। इस गांव को राघवेंद्र भगवान की धरती के नाम से भी जाना जाता है। बताया गया है बाबा के दरबार (Bageshwar Baba Darbar) में करीब तीन लाख लोग आ सकते हैं। जिसके लेकर भक्‍तों में उत्‍साह भी और तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं।

End of Feed