Patna Gandhi Maidan To Hajipur Auto: गांधी मैदान से गंगा पथ होकर हाजीपुर के लिए चलेंगे ऑटो, इस दिन से होगी शुरुआत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 01:24 PM IST

Patna News: पटना से हाजीपुर का सफर बेहद आसान होने वाला है। अब शहर से हाजीपुर के लिए एक रूट से ऑटो का परिचालन होगा। यह जेपी गंगा पथ वाला रूट है। गांधी मैदान से जेपी गंगा पथ होकर हाजीपुर तक ऑटो चलेंगे। एक महीने बाद इस रूट पर ऑटो चलने लगेंगे। इससे लोगों को मरीन ड्राइव आने-जाने में भी बेहद सुविधा हो जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • गंगा पथ होकर दीघा, सोनपुर होते हुए हाजीपुर स्टेशन तक जाएंगे ऑटो
  • अप्रैल से इस रूट पर ऑटो का किया जाएगा परिचालन
  • लोगों को मरीन ड्राइव आने-जाने में भी होगी सुविधा

Hajipur Auto Via Jp Ganga Path: शहर के गांधी मैदान से जेपी गंगा पथ होकर हाजीपुर स्टेशन तक ऑटो चलेंगे। अप्रैल से इस रूट पर ऑटो परिचालित होंगे। गांधी मैदान से ऑटो रवाना होकर जेपी गंगा पथ, दीघा और सोनपुर होते हुए हाजीपुर स्टेशन तक जाएंगे। पटना और गंगा पार रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त दीघा, गांधी मैदान, राजापुर पुल, बोरिंग रोड, पाटलिपुत्र कॉलोनी समेत अशोक राजपथ से सटे बसी कॉलोनी, मोहल्लों में रहने वाले लोगों को सोनपुर और हाजीपुर आने-जाने के लिए स्टेशन गोलंबर जाकर ऑटो लेने से निजात मिल जाएगी।

jp ganga path

जेपी गंगा पथ से होकर हाजीपुर जाएंगे ऑटो (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इन लोगों को गांधी मैदान या दीघा से ही ऑटो मिल जाएगा। इसके अलावा लोगों को मरीन ड्राइव पर आने-जाने के लिए हर समय ऑटो मिल जाएगा। प्रीपेड और शेयरिंग भाड़े पर ऑटो चलेंगे। इसको लेकर विभागीय स्तर पर ऑटो चालकों से बात चल रही है। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद एक अप्रैल से यह सेवा बहाल हो जाएगी। अभी दीघा हॉल्ट के पास से सोनपुर एवं हाजीपुर के लिए ऑटो मिलते हैं।

End of Feed