पटना

बीवी के बदले बीवी! बिहार में पति का इंतकाम, मैडम के आशिक की पत्नी को ही ले उड़ा शख्स

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 28, 2023, 04:42 PM IST

बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसके सामने अच्छी-अच्छी बदले वाली फिल्म भी फ्लॉप साबित हो जाएगी। एक शख्स ने अपनी बीवी से ऐसा बदला लिया है कि शायद ही वो अपने प्रेमी के साथ सकुन से रह पाएगी। इस इंतकाम की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

Image

खगड़िया में पत्नी के भागने के बाद आशिक की बीवी से शख्स ने की शादी

Photo : Twitter

अभी तक आपने कुछ देशों के ऐसे कानूनों के बारे में सुना होगा, जहां हाथ के बदले हाथ, जान के बदले और जमीन के बदले जमीन का कानून है। हालांकि अपने भारत में ऐसा कुछ नहीं है, फिर भी बिहार के खगड़िया जिले में जो हुआ है, वो इसी श्रेणी का कानून दिख रहा है। एक पति ने अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए उसके प्रेमी की बीवी से ही शादी कर ली है।

दिलचस्प है कहानी

NBT के अनुसार खगड़िया जिले के रहने वाले नीरज की शादी जब रूबी से हुई तो सबकुछ ठीक ही था। शादी के बाद दोनों के बीच संबंध भी काफी अच्छे थे। दोनों के चार बच्चे भी हुए। लेकिन इसी बीच नीरज की बीवी का दिल अपने गांव के मुकेश पर आ गया। मुकेश भी रूबी से प्यार करने लगा। दोनों छुप छुप के मिलने लगे। प्यार की बातें होने लगीं।

खेल में आया ट्विस्ट

नीरज को पत्नी के अफेयर के बारे में पता नहीं था। उसकी जिंदगी में सबकुछ ठीक ही चल रहा था कि अचानक से एक दिन उसकी पत्नी, मुकेश के साथ फरार हो गई। पति को जैसे ही पता चला उसने अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई, पंचायत बुलाई गई, लेकिन दोनों टस से मस नहीं हुए। प्यार में डूबे एक गांव से दूसरे गांव भागते रहे। नीरज अब पूरी तरह से टूट चुका था।

ले लिया बदला

नीरज जिस गम में डूबा था, उसी गम में एक और लड़की उसके ससुराल में डूबी थी, मुकेश की पत्नी। मुकेश के भी दो बच्चे थे। नीरज ने इसके बाद मुकेश की पत्नी रूबी से मुलाकात थी। संयोग से दोनों की पत्नियों के नाम भी एक ही थे। नीरज ने रूबी से बात की और फिर बातों का सिलसिला चल पड़ा। इन दोनों के बीच बी इश्क पनपा और दोनों ने शादी रचा ली।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article