Arrah Murder: बदमाशों ने ऑटो चालक को उतारा मौत के घाट, 6 गोलियों से छलनी कर ली जान

बिहार के आरा में बदमाशों ने ऑटो चालक को करीब से छह गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसका शुक्रवार को गांव के एक लड़के से झगड़ा हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Arrah Murder: बिहार के आरा में हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने ऑटो चालक को करीब से छह गोली मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन ररास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

Crime

फाइल फोटो

विवाद के चलते हत्या की आशंका

यह घटना नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर गांव की है। मृतक की पहाचन 18 वर्षीय गोलू कुमार के तौर पर हुई है। वह आरा के भलुहीपुर गांव का रहने वाला था। गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े उसे गोली मार दी। इस घटना से आपसा के इलाके में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को ऑटो चालक गोलू कुमार का गांव के कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।

End of Feed