पटना

Arrah Murder: बदमाशों ने ऑटो चालक को उतारा मौत के घाट, 6 गोलियों से छलनी कर ली जान

बिहार के आरा में बदमाशों ने ऑटो चालक को करीब से छह गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसका शुक्रवार को गांव के एक लड़के से झगड़ा हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

फाइल फोटो

Arrah Murder: बिहार के आरा में हथियारबंद अपराधियों ने ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने ऑटो चालक को करीब से छह गोली मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन ररास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

विवाद के चलते हत्या की आशंका

यह घटना नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर गांव की है। मृतक की पहाचन 18 वर्षीय गोलू कुमार के तौर पर हुई है। वह आरा के भलुहीपुर गांव का रहने वाला था। गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े उसे गोली मार दी। इस घटना से आपसा के इलाके में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को ऑटो चालक गोलू कुमार का गांव के कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।

परिजनों का कहना है कि गोलू शनिवार को अपने ऑटो से गड़हनी पशु मेले में जा रहा था। उसके पास करीब दो लाख रुपये थे, जिससे वह गाय खरीदने के लिए निकला था। इस दौरान अपराधियों ने अखाड़ा के पास उसपर हमला करके मौत के घाट उतार दिया। पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी कर रही है। इस मामल में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article